भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग: नपाध्यक्ष का शहरवासियों से आह्वान
नगर पालिका परिषद गुना की अध्यक्ष श्रीमती सविता अरविंद गुप्ता ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा संदेश जारी किया है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार को पनपने न दें और इसके खिलाफ आवाज उठाएं।
शिकायत के लिए विशेष मोबाइल नंबर
श्रीमती गुप्ता ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की नीति के अनुरूप नगर पालिका परिषद गुना द्वारा भ्रष्टाचार की रोकथाम के लिए विशेष कदम उठाए जा रहे हैं। इसके अंतर्गत, शिकायत दर्ज कराने के लिए उनका मोबाइल नंबर 94072 27995 जारी किया गया है।
जनकल्याणकारी योजनाओं में पारदर्शिता
- प्रधानमंत्री आवास (बीएलसी) कुटी आवंटन
- नगर पालिका के नामांतरण
- आवासीय एवं व्यवसायिक निर्माण कार्य की भवन अनुज्ञा (परमिशन)
- श्रम कार्ड और संबल कार्ड बनवाना
- खाद्यान्न पर्ची आदि
यदि इन योजनाओं में किसी भी अधिकारी, कर्मचारी या अधिकृत एजेंसी द्वारा निर्धारित शुल्क से अधिक राशि की मांग की जाती है, तो इसकी सूचना तुरंत दें।
कड़ी कानूनी कार्रवाही
भ्रष्टाचार में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर सहित कानूनी कार्रवाही की जाएगी। श्रीमती गुप्ता ने विश्वास दिलाया कि नगर पालिका गुना की सेवाओं से संबंधित किसी भी समस्या का शीघ्र समाधान किया जाएगा।
शहरवासियों के सहयोग से ही नगर पालिका गुना को भ्रष्टाचार मुक्त बनाया जा सकता है। आपकी सेवा करना हमारा पहला दायित्व है।

Continue With Google
Comments (0)