गुनिया नदी स्वच्छता हेतु पदयात्रा एवं जनजागरण अभियान सफलतापूर्वक संपन्न
दिनांक: 12 अप्रैल 2026
गुना: जिला कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के नेतृत्व में गुनिया नदी को स्वच्छ एवं उसके मूल स्वरूप में पुनर्स्थापित करने के उद्देश्य से एक भव्य पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस अभियान ने शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है।
गुना विकास मंच एवं पर्यावरण गतिविधि के सहयोग से आयोजित इस पदयात्रा में शीतला माता मंदिर से लेकर लूशन बगीचे तक विभिन्न मार्गों से होकर यात्रा की गई। यात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने स्वच्छता, जल संरक्षण एवं पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का संदेश आमजन तक पहुँचाया तथा गुनिया नदी को प्रदूषण मुक्त करने का संकल्प लिया।
इस पदयात्रा में विभिन्न सामाजिक संगठनों जैसे सेवा भारती, हिंदू जागरण मंच, विद्या भारती, एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के साथ बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमियों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
- जिला कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल की विशेष उपस्थिति ने अभियान को नई ऊर्जा प्रदान की।
- पदयात्रा के दौरान नागरिकों ने गुनिया नदी को प्रदूषण मुक्त करने का संकल्प लिया।
- गुना विकास मंच ने इस अभियान को जन-जन तक पहुँचाने एवं इसे जनआंदोलन का रूप देने का आह्वान किया।
इस अवसर पर, गुना विकास मंच ने यह दृढ़ संकल्प व्यक्त किया कि शहर की स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे, जिससे गुना को एक स्वच्छ, सुंदर एवं आदर्श शहर के रूप में स्थापित किया जा सके।

Continue With Google
Comments (0)