भारत सरकार का आपातकालीन अलर्ट सिस्टम परीक्षण: जानें इसके पीछे का सच

सीहोर: ( बसीम उददीन)

 

आज शनिवार सुबह 11 बजकर 47 मिनट पर हर मोबाइल फोन पर एक अलर्ट टोन ने लोगों को चौंका दिया। लोग सोचने लगे कि यह अलर्ट किस प्रकार का है और सरकार उन्हें किस खतरे से आगाह करना चाह रही है। यह अलर्ट एक परीक्षण (Test Alert) था, जो सरकार के नए सेल ब्रॉडकास्ट इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम के लिए किया गया था।

क्या है सेल ब्रॉडकास्ट इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम?

यह एक आधुनिक तकनीक है, जिसके माध्यम से सरकार आपदा के समय सीधे लोगों के मोबाइल पर चेतावनी भेज सकती है। भूकंप, बाढ़, चक्रवात या किसी भी बड़ी आपात स्थिति में यह सिस्टम तुरंत अलर्ट जारी करेगा, जिससे लोग समय रहते सतर्क हो सकें।

आज के अलर्ट की विशेषता

  • आज के मैसेज में स्पष्ट लिखा था: "This is a test message. No action is required." यानी यह केवल सिस्टम की टेस्टिंग थी और यूजर्स को किसी तरह की कार्रवाई करने की आवश्यकता नहीं थी।
  • यह अलर्ट किसी एक ऐप या नंबर पर निर्भर नहीं करता। यह मोबाइल टावर के जरिए एक साथ लाखों लोगों तक संदेश पहुंचा सकता है।

आगे का कदम

भविष्य में, अगर कोई वास्तविक आपदा आती है, तो इसी तरह का अलर्ट फिर भेजा जाएगा। उस समय मैसेज में स्पष्ट निर्देश भी दिए जाएंगे जैसे - कहां जाना है, क्या सावधानी रखनी है या किससे बचना है।

आज का अलर्ट पूरी तरह सुरक्षित था और केवल एक ट्रायल का हिस्सा था। यह सरकार की उस तैयारी का संकेत है, जो आपदा के समय आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है।