बुदनी पुलिस की बड़ी सफलता: ट्राईडेंट कंपनी के सोलर प्लांट से 1000 मीटर केबल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया माल जब्त
बुधनी.....
दिनांक 30.04.2026 को फरियादी एकलव्य चादवडकर (पिता राजेश चादवडकर), उम्र 34 वर्ष, निवासी सजर बाजार नर्मदापुरम द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि ग्राम महुकला के पास स्थित ट्राईडेंट कंपनी के 7.6 मेगावाट क्षमता वाले सोलर प्लांट से केबल चोरी हो गई है।
सुबह करीब 7 बजे प्लांट सुपरवाइजर मुकेश कुमार ने जानकारी दी कि प्लांट के चार इन्वर्टर बंद हैं। मौके पर पहुंचकर जांच करने पर पाया गया कि सोलर प्लांट की केबल कटी हुई थी और लगभग 1000 मीटर केबल, जिसकी कीमत करीब 1 लाख रुपये है, अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई।
रिपोर्ट पर थाना बुदनी में अपराध क्रमांक 165/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
पुलिस कार्यवाही:
पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता रावत के निर्देशन तथा एसडीओपी बुदनी रवि शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी संदीप जाट के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई।
टीम ने सायबर सेल की मदद से करीब 100 सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी:
मो. सोराब पठान, उम्र 28 वर्ष, निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, करोंद, भोपाल
राजू खां, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम हकीमपुर खोयरा, थाना जावर, जिला सीहोर
नदीम खान, उम्र 20 वर्ष, निवासी विश्वकर्मा नगर, करोंद, भोपाल
सद्दाम खान, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम हकीमपुर खोयरा, थाना जावर, जिला सीहोर (हाल निवासी मदिना सिटी, इटखेड़ी, भोपाल)
आरोपियों के कब्जे से चोरी गई केबल का जला हुआ कॉपर तथा एक अल्टो कार (क्रमांक MP04TB0184) जब्त की गई है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय बुदनी में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
सराहनीय भूमिका:
इस कार्रवाई में संदीप जाट, राजेश मालवीय, प्रधान आरक्षक नरेन्द्र चौरे, प्रधान आरक्षक सतीष रनवीर, आरक्षक सोनू चौहान, आरक्षक अनुज यादव (थाना बुदनी), आरक्षक हर्षित मालवीय (थाना शाहगंज) एवं प्रधान आरक्षक शैलेन्द्र सिंह (सायबर सेल सीहोर) का महत्वपूर्ण योगदान रहा।