पांढुर्णा जिले में विश्व में अद्वितीय जामसावली श्री मूर्ति हनुमान लोक का निर्माण
विश्व प्रसिद्ध जाम सांवली हनुमान मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
पांढुर्ना (मध्यप्रदेश)। जाम सांवली हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिर परिसर में दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं, जहां देश के विभिन्न राज्यों से आए लाखों भक्तों ने हनुमान दद्दा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
विश्व प्रसिद्ध इस चमत्कारिक मंदिर की मान्यता दूर-दूर तक फैली हुई है। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद पूरी होती है। यही कारण है कि विशेष अवसरों पर यहां भारी संख्या में भक्त पहुंचते हैं।
हाल ही में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा यहां विकसित “हनुमान लोक” का लोकार्पण किया गया, जिससे मंदिर की भव्यता और आकर्षण और भी बढ़ गया है। हनुमान लोक के निर्माण के बाद श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं भी बेहतर हुई हैं।
हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखा गया। मंदिर को आकर्षक सजावट से सजाया गया है और भजन-कीर्तन के साथ श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए। सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद है।
वहीं, स्थानीय मीडिया सहित TNP News की टीम भी पूरे आयोजन पर नजर बनाए हुए है और पल-पल की अपडेट दे रही है।
हनुमान जन्मोत्सव पर जाम सांवली में उमड़ी यह आस्था और श्रद्धा एक बार फिर इस मंदिर की विश्व प्रसिद्धि और महत्व को दर्शाती है।

Continue With Google
Comments (0)