प्रस्फुटन समितियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
सौहार्द सेवा संस्था खकनार द्वारा आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर खकनार भवन में किया गया। इस कार्यक्रम में प्रस्फुटन समितियों के अध्यक्ष, सचिव एवं सदस्य नवांकुर सखीया ने भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत विकासखंड समन्वयक और सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य द्वारा सरस्वती माता के चित्र पर माल्यार्पण के साथ की गई।
प्रशिक्षण के प्रमुख विषय
- जन अभियान परिषद की जानकारी
- संस्थाओं का दस्तावेजीकरण
- स्वच्छता और नशा मुक्ति
- जल संरक्षण
- स्वयंसेवी संस्था प्रबंधन
- महिला सशक्तिकरण
खकनार विकासखंड समन्वयक अमजद खान ने इन विषयों पर गहराई से जानकारी दी। महिला दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण पर विशेष बल दिया गया।
समापन और प्रमाण पत्र वितरण
कार्यक्रम के समापन पर परामर्शदाता ने सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया और विकासखंड समन्वयक खकनार द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर ललित सिरोतिया, कुंवर काडे मेंटर्स, इलियास सर, सतीष इंगले एवं बड़ी संख्या में समिति सदस्य उपस्थित रहे।

Continue With Google
Comments (0)