खिमलासा में पांच कुंडीय श्रीराम महायज्ञ का भव्य शुभारंभ
कंजिया रोड स्थित नंदवानी शिव धाम मंदिर, खिमलासा में पांच कुंडीय श्रीराम महायज्ञ का भव्य शुभारंभ आज वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। इस महायज्ञ के उपलक्ष्य में कलश यात्रा का आयोजन किया गया, जो बाजे-गाजे और धूमधाम के साथ संपन्न हुई।
कलश यात्रा प्राचीन मंदिर स्थित भगवान लक्ष्मी नारायण मंदिर से प्रारंभ होकर खिमलासा के मुख्य मार्गों से होते हुए नंदवानी शिव धाम मंदिर पहुंची। इस यात्रा में श्रद्धालु महिला-पुरुष सिर पर कलश धारण कर, भजन-कीर्तन करते हुए शामिल हुए। पूरा नगर "जय श्रीराम" के जयकारों से गूंज उठा।
- महायज्ञ की अवधि: 18 अप्रैल 2026 से 24 अप्रैल 2026
- समापन: पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे के साथ
- यज्ञकर्ता: पूज्य श्री हनुमान दास जी महाराज
- आचार्य: श्री कांत भारद्वाज, श्रीधाम अयोध्या, पं. अनुरुद्ध पटेरिया
महायज्ञ को लेकर ग्रामवासियों एवं क्षेत्रीय श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। आयोजकों ने समस्त धर्मप्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।
प्रतिपाल राजपूत, बीना, खिमलासा

Continue With Google
Comments (0)