लिधौरा शासकीय कन्या हाई सेकेंडरी स्कूल की होनहार छात्रा नूपुर नायक (नैनी) सुपुत्री अमित नायक ने कक्षा 12वीं की परीक्षा में 87% अंक हासिल कर प्रथम स्थान पर प्राप्त कर स्कूल और पूरे जिले का नाम रोशन किया है।

नूपुर नायक (नैनी)की इस शानदार सफलता से न केवल उनके परिवार में खुशी का माहौल है, बल्कि स्कूल के शिक्षकों और छात्रों में भी गर्व की भावना देखी जा रही है। स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने नूपुर नायक की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
नूपुर ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया। उन्होंने बताया कि नियमित पढ़ाई, मेहनत और अनुशासन ही उनकी सफलता का मूल मंत्र रहा।
इस उपलब्धि से लिधौरा तहसील टीकमगढ़ जिले का नाम भी गौरवान्वित हुआ है, और अन्य विद्यार्थियों के लिए भी यह एक प्रेरणा बन गई हैं।
जिसमें नूपुर नायक को समाजसेवी एवं वरिष्ठजनों एवं पत्रकार साथियों ने बधाई दी है आगे नूपुर नायक के उज्ज्वल भविष्य की कामना की हैं