लिधौरा रामनवमी पर्व वड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई 


लिधौरा रामनवमी पर्व नगर में बड़े ही हषोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया है  और श्री लक्ष्मण जी सरकार मंदिर में राम जन्म उत्सव 12 वजे मनाया गया है जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए  और राम भक्तों द्वारा नगर मे 19 मार्च से 27 मार्च 2026 तक सुबह 7वजे प्रभात फेरी पूरे नगर में निकली इस अवसर पर  27 मार्च 2026 समय 4वजे श्री लक्ष्मण सेवा समिति द्वारा श्री लक्ष्मण जी सरकार मंदिर प्रांगण से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए शोभा यात्रा के दौरान आकर्षक झांकियां सजाई गई और जमकर आतिशबाजी भी की गई जिससे पूरे नगर का माहौल भक्तिमय हो गया शोभा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होकर निकली जिसे देखने के लिए जगह-जगह श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उम्र पड़ी व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया था वहीं थाना प्रभारी स्वयं शोभा यात्रा के साथ मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे रामनवमी के अवसर पर नगर के विभिन्न स्थानों पर भंडारा एवं प्रसादी वितरण का भी आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया पूरा नगर भगवान श्री राम के जयकारों से गूंज उठा और श्रद्धालु भक्ति में सरावोर नजर आए  नगर के विभिन्न चौराहों पर शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया और शोभा यात्रा का समापन श्री लक्ष्मण जी सरकार मंदिर प्रांगण में किया गया