विकसित मध्य प्रदेश के संकल्प के साथ सर्व वर्ग का कल्याण करने वाला है प्रदेश का बजट: ऊर्जा मंत्री तोमर
गुना: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने वर्ष 2026-27 के लिए विधानसभा में प्रदेश का वित्तीय बजट प्रस्तुत किया। यह बजट युवाओं, किसानों, गरीब मजदूरों, और महिलाओं के लिए सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी सिद्ध होगा।
कैबिनेट मंत्री प्रदुमन सिंह तोमर ने स्थानीय होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में बजट की सराहना की। उन्होंने इसे प्रदेश के समग्र विकास की दिशा में एक मजबूत कदम करार दिया। मंत्री तोमर ने कहा कि यह अब तक का सबसे बड़ा बजट है, जो प्रदेश को समृद्धि की ओर ले जाएगा।
बजट की मुख्य विशेषताएँ:
- ₹4,38,317 करोड़ का बजट प्रस्तुत किया गया है जो ऐतिहासिक है।
- पिछले दो वर्षों में प्रति व्यक्ति आय ₹1,41,000 से बढ़कर ₹1,69,000 हो गई है।
- महिलाओं के लिए 'लाड़ली बहना योजना' हेतु ₹23,000 करोड़ का प्रावधान।
- किसानों के लिए 1 लाख सोलर पंप और फसल बीमा हेतु ₹1,300 करोड़ का प्रावधान।
- युवाओं के आत्मनिर्भरता के लिए ₹25,000 करोड़ के ऋण प्रावधान।
- ग्रामीण क्षेत्रों के विकास हेतु ₹21,000 करोड़ से अधिक की राशि।
- स्वास्थ्य के लिए ₹23,000 करोड़ का प्रावधान।
- 472 नई ई-बस सेवाओं की शुरुआत।
मंत्री तोमर ने कहा कि बजट वर्ष 2047 तक विकसित प्रदेश के लक्ष्य को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है और यह हर वर्ग को सशक्त बनाने वाला संतुलित, समावेशी एवं विकासोन्मुख बजट है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह बजट समाज के हर वर्ग को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करेगा और मध्य प्रदेश को समृद्धि के नए क्षितिज तक पहुँचाएगा।

Continue With Google
Comments (0)