सांसद और पूर्व मंत्री ने आशा आश्रय गृह में मनाई रंग पंचमी
बड़वानी- वंचित वर्ग को मुख्य धारा में जोड़ने के लिए गत चार दशकों से आशाग्राम ट्रस्ट निरंतर कार्य कर रहा है। रंगों के त्यौहार का महत्व ही इस बात से है की सभी समरंगी हो कोई भी गेर में गैर ना रहे और और यही हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा है सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास तभी होगा नए भारत का सतरंगी विकास। आशाग्राम ट्रस्ट द्वारा निराश्रित मनोरोगियों के लिए संचालित आशा आश्रय गृह पहुंच कर सांसद गजेंद्र सिंह पटेल और पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेल के द्वारा रंग पंचमी मनाई गई सभी को रंग लगाकर साथ बैठकर उपचारित मनोरोगियों एवं कुष्ठ रोगियों के साथ स्वल्पाहार कर रंगोत्सव की खुशियों को साझा किया।

Continue With Google
Comments (0)