नवरात्रि में मटन-चिकन दुकानें बंद रखने की मांग, SDM को सौंपा ज्ञापन
बुधनी,
आगामी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्रि महोत्सव को लेकर बुधनी नगर में धार्मिक आस्था का माहौल बनने लगा है। इस दौरान बड़ी संख्या में भोपाल, बकतरा, नर्मदापुरम सहित आसपास के जिलों से श्रद्धालु माता के जयकारे लगाते हुए सलकनपुर धाम की यात्रा पर निकलते हैं। यात्रा मार्ग में आने वाला बुधनी नगर आस्था का प्रमुख केंद्र बन जाता है, जहां से परिवार सहित महिला, पुरुष और बच्चे नाचते-गाते हुए गुजरते हैं।
इसी को ध्यान में रखते हुए विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं सकल हिंदू समाज के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नवरात्रि के दौरान नगर में मटन-चिकन की दुकानों को बंद रखने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने अनुविभागीय अधिकारी (SDM) को ज्ञापन सौंपा।
बजरंग दल के कार्यकर्ता तहसील कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने एसडीएम श्री दिनेश तोमर को ज्ञापन सौंपते हुए धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने हेतु नवरात्रि अवधि में मांसाहार की दुकानों को बंद रखने की अपील की।
संगठनों का कहना है कि नवरात्रि जैसे पवित्र पर्व में नगर में पूर्णतः धार्मिक वातावरण बना रहना चाहिए, जिससे श्रद्धालुओं की आस्था प्रभावित न हो।

Continue With Google
Comments (0)