बड़वानी :-उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार विद्यार्थियों में परीक्षा के दौरान होने वाले तनाव को कम करने के लिए ऑनलाइन मनोबल सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. वीणा सत्य और नोडल अधिकारी डॉ. पुष्पा चौहान के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। ऑनलाइन सत्र में 150 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। सत्र के मुख्य वक्ता सत्य सांई सेवा संगठन मध्य प्रदेश से विक्रम अवस्थी रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को ध्यान, एकाग्रता और चिंतन मनन के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ध्यान और प्रार्थना के माध्यम से विद्यार्थी न केवल तनाव से मुक्त हो सकते है। बल्कि अपनी आंतरिक शक्ति और स्मरण क्षमता को भी बढ़ा सकते हैं। उन्होंने कहाकि नियमित ध्यान और प्रार्थना से मन को शांति मिलती है तथा एकाग्रता में वृद्धि होती है। जिससे परीक्षा के दौरान बेहतर प्रदर्शन संभव है। संचालन रसायनशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. डेविड स्वामी ने
किया। इस अवसर पर डॉ. अमरजेंसी सोलंकी, प्रो. बसंत निंगवाल, प्रो. सादिक एहमद शेख, प्रो. कमलेश श्रीवास्तव, डॉ. निधि राठौड़, प्रो. प्रीति पाटीदार एवं डॉ. संध्या परिहार सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। आभार डॉ. अमरजेंसी सोलंकी ने माना
परीक्षा तनाव से मुक्ति के लिए ऑनलाइन मनोबल सत्र में दिया मानसिक शांति का मूल मंत्र
परीक्षा

Continue With Google
Comments (0)