पांढुर्णा जिले के नेशनल हईवे पर परसोडी के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया जहां एक मोटरसाइकिल और एक कार का भयानक सड़क हादसा हो गया जहां मोटरसाइकिल पर सवार दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों की पहचान भवानी वार्ड निवासी अनिल जूननकर और उनके भाई प्रकाश जूननकर के रूप में हुई है।
घटना के बाद कार में सवार दो युवक सीधे पांढुर्णा थाने पहुंच गए और मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की और शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।

Continue With Google
Comments (0)