सिंगरौली
*अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा द्वारा पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त प्र.आर. को दी गई ससम्मान विदाई*
*पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित हुआ गरिमामयी समारोह*
आज दिनांक 31 मार्च 2026 को पुलिस अधीक्षक *श्री मनीष खत्री* के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक कार्यालय सिंगरौली में एक ससम्मान विदाई समारोह आयोजित किया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक *श्री सर्वप्रिय सिन्हा* द्वारा पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए प्रधान आरक्षक श्री जमुना सिंह मरावी को 36 वर्ष की उल्लेखनीय सेवाओं के उपरांत अर्द्धवार्षिक आयु पूर्ण करने पर ससम्मान विदाई दी गई।
कार्यक्रम में रक्षित निरीक्षक श्री केशव सिंह चौहान, सूबेदार श्री आशीष तिवारी सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारी एवं सेवानिवृत्त अधिकारी के परिवारजन उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान सेवानिवृत्त अधिकारी को श्रीफल, शाल, पुलिस स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें माल्यार्पण कर उनके उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम में *श्री जमुना सिंह मारावी* द्वारा अपने दीर्घ कार्यकाल के अनुभवों एवं स्मृतियों को साझा किया गया।
*इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा ने उनकी निष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामनाएँ प्रेषित कीं।*

Continue With Google
Comments (0)