प्रेस क्लब के संस्थापक डॉ. सैय्यद खालिद कैस का सादगीपूर्ण माहौल में मनाया गया जन्मदिन
भोपाल। प्रेस क्लब वर्किंग जर्नलिस्ट (PCWJ) के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सैय्यद खालिद कैस का जन्मदिन सादगीपूर्ण माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर शाम 6 बजे इंडियन कॉफी हाउस में केक कटिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें प्रेस क्लब के पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. कैस का फूल-मालाओं से आत्मीय स्वागत किया गया तथा उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सहित मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे प्रतिनिधियों ने भी डॉ. कैस को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
पूरे आयोजन में सादगी के साथ-साथ आत्मीयता का माहौल देखने को मिला, जहां सभी ने डॉ. कैस के स्वस्थ, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सहाब मालिक,प्रदेश सचिव इरशाद खान,आमला अध्यक्ष आसिफ लांघा, प्रदेश महासचिव मोहम्मद अफसर,काशीनाथ साहू, वाजिब खान सहित अन्य लोगों नें डॉ सैय्यद खालिद कैस साहब के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी वही मुंबई से गूगल मिट के जरिए शशि दीप जी नें भी अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।

Continue With Google
Comments (0)