बड़वानी:-शहर के झामरिया मार्ग पर अपर कलेक्टर के बंगले के सामने सीवरेज कार्य के दौरान बीच सड़क पर गड्‌डा खोदने से रात्रि के अंधेरे में अज्ञात आयशर बाहन ने सड़क किनारे विद्युत ट्रांसफार्मर को जोरदार टक्कर मारी। जिससे विद्युत डीपी में लगे कटआउट क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ी घटना नहीं हुई। आईमाता मंदिर क्षेत्र में कई घंटे विद्युत सेवाएं उप रही। रविवार दोपहर तक विद्युत डीपी पर सुधार काम जारी रहा वहीं उक्त मार्ग पर महालक्ष्मी गेस्ट हाउस के आगे से झामरिया मार्ग आई माता मंदिर के सामने तक जगह-जगह गड्‌डे खोदने से रविवार दिनभर आवागमन बुरी
तरह प्रभावित हुआ और बार-बार जाम के हालात बन रहे। इस दौरान वाहनों लंबा जाम लगने से सैकड़ों वाहन दोनों तरफ फंस गए (सूचना पर कोतवाली पुलिस और यातायात अमला मौके पर पहुंचा। यातायात प्रभारी विनोद बघेल के निर्देश पर सीवरेज कार्य में लगी जेसीबी से तत्काल सड़क के बीच खोदे गए गड्‌ढे को मि‌ट्टी
गिट्टी डालकर बंद कराया। जिसके बाद मार्ग से जाम से थमे वाहनों के चक्के आगे बढ़े। दरअसल महालक्ष्मी गेस्ट हाउस के सामने से तुलसीदास मार्ग पर रिस्टीर कार्य होने ही यह ससाह से आवागमन बुरी तरह बंद है। ऐसे में झामरिया मार्ग पर आवागमन का दिन रात दबाव बढ़ गया है। इस मार्ग से पाटी-बोकराटा, भवती की ओर यात्री बसें और बस, ट्रक, डंपर आदि गुजरते हैं। वहीं सीवरेज कंपनी ने महालक्ष्मी गेस्ट हाउस के सामने से रिस्टोर के लिए गड्‌ढे खोदे गए हैं, तो आगे मार्ग पर कई जगह पेयजल लाइन लीकेज सुधारने के लिए गड्‌ढे खोदकर बैरीकेड लगा दिए हैं। जिससे मार्ग पर बाई वाहनों के निकलते ही जाम के हालात बनते रहे।

*25 से 30 हजार की नुकसानी, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे*

बड़वानी। विद्युत वितरण कंपनी के सहायक यंत्री जेआर गंगारे ने बताया कि झामरिया मार्ग पर एडीएम के बंगले के सामने सड़क पर गड्ढा होने से अज्ञात चाहन ने रविवार तड़के वाई-तीन बजे सड़‌क किनारे विद्युत डीपी को टक्कर मार दी। जिससे पोल पर लगी तीन कुशिंग टूट गई और आयल बह गया।  इसकी दुरुस्ती कराकर व्यवस्था सुचारु करा दी है। घटना में 25 से 30 हजार रुपए नुकसानी हुई है। घटना के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं। अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कराएंगे।