एसपी सभागृह में की प्रेसवार्ता आयोजित ,जिले में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाने व अपराध नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत त्योहारों के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आमजन की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर की विस्तृत चर्चा ।बड़वानी जिले में नवाचार करने की कही बात। आपराधिक गतिविधियों पर रहेंगी पुलिस की पैनी नजर।

बड़वानी:-पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल द्वारा पुलिस अधीक्षक सभागृह में प्रेसवार्ता आयोजित की गई इस दौरान उन्होंने आगामी त्योहारों के दृष्टिगत कानून-व्यवस्था की सुदृढ़ता, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध की रोकथाम, पशु तस्करी पर नियंत्रण तथा आम जन की शिकायतों के त्वरित व
गुणवत्तापूर्ण निस्तारण से संबंधित विषयों पर चर्चा की । प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आगामी त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु पुलिस बल की प्रभावी तैनाती,
संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी सहित इंटेलिजेंस नेटवर्क को सक्रिय करने के साथ साथ आम नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों का समयबद्ध और निष्पक्ष समाधान पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता रहेंगी।
इसके लिए जिले कि पुलिस टीम जमीनी स्तर पर उतरकर काम करेंगी वही महिला एवं बालिकाओ की सुरक्षा सहित अपराधिक गतिविधियों की अंकुश पर पुलिस की पैनी नजर  बनी रहेगी ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित न हो सकें, वही जिला पुलिस टीम द्वारा सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के मकसद से भारत सरकार की योजनाएं भी उन तक पहुँचाने का काम करेंगी जिससे समाज मे सकारात्मक रूप से नवाचार की जागरूकता की पहल साबित होंगी, साथ हि साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए जिले में साइबर सेल को सुदृढ़ करने एवं साइबर जागरूकता अभियान भी चलाए जाएंगे  ताकि लोग ऑनलाइन फ्रॉड से सतर्क रह सके। जिससे  ऑनलाइन सहित अन्य फ्राड स्किम की चपेट से आमजन इससे बच सके। जिले में यातायात कानून सुरक्षा सहित चोरी जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु सीसीटीवी कैमरे पर सतत निगरानी रखने सहित आमजन से संवाद कार्यक्रम भी किया जाएगा साथ हि एक नई दिशा के साथ नवाचार करते हुए पुलिस ओर आमजन के मध्य एक बेहतर समन्वयक बन सके
इस दौरान एसपी शुक्ल ने 
मीडिया से सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस एवं मीडिया के समन्वय से समाज में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा सकती है।
सौहार्द एवं जागरूकता फैलाने में पुलिस प्रशासन का सहयोग की अपेक्षा के साथ हि मीडिया और पुलिस मिलकर एक मजबूत सामाजिक तंत्र को तैयार कर सकती हैं जिससे जनहित में बेहतर परिणाम मिल सकें।