तलवाड़ा बुजुर्ग की नंदनी गोशाला का जिपं सीईओ ने किया निरीक्षण
बड़वानी:- जिलेके तलवाड़ा बुजुर्ग गांव की नंदनी गोशाला में जिला पंचायत सीईओ काजल जावला ने गोशाला का निरीक्षण किया। वहीं प्रबंधन समिति से गोशाला में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में चर्चा की गई।
यहां ईको फ्रेंडली पेंट निर्माण युनीट शुरू कर भविष्य की योजना को देखते हुए के संबंध में चर्चा की। गोवंश के लिए चारा-पानी व अन्य सुविधाओं को देखकर सीईओ द्वारा गोशाला समिति सदस्य व ग्राम पंचायतों के कार्यों की
सराहना की गई। इस दौरान जिपं सीईओ काजल जावला, बड़वानी जपं सीईओ , उपयंत्री एनआरएलएम एवं नंदिनी गोशाला समिति के सदस्य सरपंच प्रतिनिधि मोबाइलजर गोशाला सचिव सहित अन्य मौजूद रहे।

Continue With Google
Comments (0)