त्यौंथर प्रशासनिक अधिकारी एवं पुलिस ने होली और रमजान को लेकर नगर में किया फ्लैग मार्च

कानून का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

त्यौंथर । होली एवं रंगपंचमी त्योहार के साथ रमजान त्योहार को लेकर कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर त्यौंथर, पचामा, चिल्ला एवं चाकघाट नगर में एसडीएम पीएस त्रिपाठी, कार्यपालिक मजिस्ट्रेट एवं तहसीलदार राजेंद्र शुक्ला, एसडीओपी आईपीएस मनस्वी शर्मा, थाना प्रभारी पवन शुक्ला, चौकी प्रभारी संजीव शर्मा सहित पुलिस काफिले ने सायरन के साथ नगर में फ्लैग मार्च निकालकर शांति का संदेश दिया। फ्लैग मार्च के दौरान नागरिकों, युवाओं और व्यापारियों से संवाद कर त्योहार को प्रेम और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि जबरन रंग डालने, हुड़दंग करने या माहौल बिगाड़ने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। थानां प्रभारी ने ग्रामीणों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि होने की सूचना तुरंत देने एवं कार्यवाही का आश्वासन दिया।