बड़वानी। सोनाल यादव ने किया एग्रीकल्चर से  82 प्रतिशत के साथ 12 वी की परीक्षा में सफतला हाशिल । 
माता पिता हुए बिटिया के परिणाम से खुश , मिठाई खिलाकर दी बधाई। उज्जवल भविष्य की कामना ।

 बड़वानी। मध्य प्रदेश बोर्ड की 12वीं कक्षा का परिणाम बुधवार को घोषित किया गया। इस दौरान बड़वानी जिले की शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 की छात्रा सोनाल यादव ने 12वी एग्रीकल्चर से 82 प्रतिशत के साथ कक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया। हॉलाकि  सोनाल की कक्षा 12 वी में सफलता से परिवार के लोगों में खुशी की लहर छा गई वही इस सफलता का श्रेय छात्रा सोनाल ने अपने माता पिता और गुरुजनों को बताया। इस दौरान सोनाली का कहना है कि वे एक मध्यम वर्गीय परिवार से आती है जहाँ एक ओर पिता मजदूरी करते और माता एक ग्रहणी महिला है इसी के चलते पिता ने मेहनत मजदूरी कर हौसले को बुलंद बनाए रखने के लिए एक बिटिया का पढ़ाई के सपनों के पंखों में उड़ान भरी। जिसके चलते पिता ने बेटी को  लगातार शिक्षा की ओर अग्रसर करते हुए प्रेरित किया। ऐसे में एक पिता ने शिक्षा के क्षेत्र में एक आध्यात्मिक गुरु की भूमिका अदा की ओर अपनी बेटी को सफलता में चार चांद लगवाए। वही छात्रा सोनल का कहना है कि वे अब इस सफलता के बाद वे आगे की शिक्षा महाविद्यालय में एग्रीकल्चर विषय के साथ निरंतर जारी रखेगी ओर शासकीय सेवा में जाकर प्रदेश में और निमाड़ जैसे क्षेत्र का एक बड़ा नाम रोशन करेगी । जिसके चलते उन्होंने एग्रीकल्चर विषय बहुत अत्यधिक पसंद है  जिसके पीछे इस विषय को चुनने का कारण निमाड़ जैसे क्षेत्र से आती है और यहां पर खेती किसानी अत्यधिक मात्रा में की जाती है इसके चलते वह आगामी समय मे प्रदेश में खेती जैसे क्षेत्र को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाएगी ओर खेती को उन्नत खुशहाल बनाने के लिए एग्रीकल्चर विभाग के क्षेत्र में सुनहरा अवसर बंनाने की भरपूर कोशिश करेगी जिसके चलते वह आगे की पढ़ाई और जारी रखेंगी ओर प्रतियोगिता परीक्षा परिणाम में अव्वल आकर देश प्रदेश में नाम रोशन करेंगी। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का पूरा श्रेय अपने शिक्षकों और माता-पिता को दिया, जिन्होंने उन्हें लगातार सहयोग और मार्गदर्शन प्रदान किया। ओर परिवार में माता-पिता ओर भाई बहनों ने मिठाई खिलाकर बधाई दी और छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।