वरला थाने का एसपी ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं की समीक्षा ।

बड़वानी:-कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के पं उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल ने थाना वरला का निरीक्षण किया। - उन्होंने थाना स्टाफ के साथ बैठक में कर कार्यप्रणाली की समीक्षा कर निर्देश दिए। एसपी ने बीट प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र की पूरी में जानकारी रखने, आमजन से विनम्र व्यवहार करने तथा पुलिस-जन संवाद मजबूत करने के निर्देश दिए। सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के समयबद्ध निराकरण और सीसीटीएनएस में सभी कार्यवाही समय पर अपलोड करने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान बंदीगृह, मालखाना, विवेचना कक्ष और रिकॉर्ड रूम का जायजा लिया गया। इस दौरान एएसपी धीरज बब्बर, एसडीओपी अजय वाघमारे, थाना प्रभारी नारायण रावल मौजूद रहे।