श्रमिक संघ अध्यक्ष प्रवीण सोनी ने सांसद-विधायक से की मुलाकात, दीपावली पूर्व 17 माह का वेतन दिलाने की मांग
**नेपानगर।** नेपा लिमिटेड के श्रमिकों को पिछले 17 माह से वेतन नहीं मिलने के कारण उनके परिवारों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। श्रमिक संघ अध्यक्ष प्रवीण सोनी ने सांसद, विधायक एवं जिला अध्यक्ष से मुलाकात कर श्रमिकों की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने दीपावली के पूर्व लंबित वेतन भुगतान कराने का अनुरोध किया।
इस पर सांसद ने नेपा लिमिटेड के सीएमडी से फोन पर चर्चा कर दीपावली से पहले श्रमिकों का वेतन भुगतान करने की बात कही। लंबे समय से वेतन की प्रतीक्षा कर रहे श्रमिकों को अब भुगतान की उम्मीद जगी है।
बाइट 01 प्रवीण सोनी अध्यक्ष श्रमिक संघ नेपानगर
Continue With Google