बल्देवगढ़ पुलिस द्वारा पॉक्सो एक्ट में फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

टीकमगढ़ - पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़  मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में जिले में फरार एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत सभी थाना प्रभारियों को मुखबिर तंत्र को सुदृढ़ कर प्रभावी एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में थाना बलदेवगढ़ द्वारा अपराध क्रमांक 06/26, धारा 137(2), 87, 127(4), 64(2), 64(एम) बीएनएस एवं 5/6 पॉक्सो अधिनियम के अंतर्गत पंजीबद्ध प्रकरण में वांछित आरोपी रविन्द्र अहिरवार पिता छिद्दू अहिरवार निवासी कुलगुवा को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी को विधिसम्मत रूप से माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ से जेल वारंट जारी होने उपरांत आरोपी को जिला जेल टीकमगढ़ निरुद्ध किया गया।
उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक जे.एन.भगत सिंह,सहायक उप निरीक्षक लीलाधर सिंह,आरक्षक अजय बहरोलिया,आरक्षक देशराज,आरक्षक पंकज खरे,आरक्षक मनोज जाटव, एनआरएस कृष्णप्रताप बुंदेला एवं आरक्षक गोलू सिंह की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।