लोकेशन भेरूंदा
सर्वेश चौहान
9993954586
अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने की मांग, भेरूंदा में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन
नसरुल्लागंज, मध्यप्रदेश - अधिवक्ता संघ नसरुल्लागंज ने अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को तत्काल लागू करने की मांग को लेकर एक ज्ञापन दिया है। इस दौरान अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया और सरकार से अधिनियम लागू करने की मांग की।
अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष ने कहा, "प्रदेश में अधिवक्ताओं पर लगातार हमले हो रहे हैं, जिससे न्यायिक कार्यों में संलग्न अधिवक्ता वर्ग स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहा है। राज्य अधिवक्ता परिषद लंबे समय से एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग कर रही है, परंतु शासन द्वारा अभी तक इस दिशा में कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया।"
अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री और राज्यपाल से अधिनियम लागू करने और दिवंगत अधिवक्ताओं के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग की है। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में अधिवक्ता शामिल हुए और अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की।

Continue With Google
Comments (0)