डबरा/पिछोर। पिछोर थाना क्षेत्र के कटारे बाबा के पास हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवक बोलेरो पिकअप की चपेट में आ गए। हादसा इतना भयानक था कि दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

 

घटना के बाद मृतकों के परिजन एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए और आक्रोश व्यक्त करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

 

एसडीओपी सौरव कुमार एवं पिछोर थाना प्रभारी शिवम राजावत पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे तथा परिजनों को समझाइश देकर यातायात व्यवस्था बहाल कराने का प्रयास किया।

 

पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

 

📍 स्थान: कटारे बाबा के पास, पिछोर थाना क्षेत्र

📰 संवाददाता: रामपाल कुशवाह, स्टेट न्यूज़

📸 फोटो: घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त बाइक एवं हादसे के बाद का दृश्य।