ब्रेकिंग न्यूज़ | छतरपुर
बाबा बागेश्वर के भाई शालिगराम गर्ग पर फायरिंग का आरोप, जमीनी विवाद में युवक गंभीर घायल
छतरपुर जिले में जमीनी विवाद को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। आरोप है कि बाबा बागेश्वर के भाई शालिगराम गर्ग ने तीन राउंड फायरिंग की, जिसमें मोती कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि एक गोली कान के पास से निकली, दूसरी गोली पेट को छूते हुए निकल गई, जबकि मारपीट में सिर पर भी गंभीर चोट आई है।
घायल मोती कुशवाहा को तत्काल छतरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।
घटना के चश्मदीद और घायल के छोटे भाई अमन कुशवाहा ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि जमीनी विवाद के चलते यह घटना हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपों की सत्यता की पड़ताल की जा रही है।
#छतरपुर #बाबाबागेश्वर #शालिगरामगर्ग #BreakingNews #MadhyaPradesh #Bundelkhand
Continue With Google
Comments (0)