🚨 BIG BREAKING NEWS | छतरपुर 🚨
गौमाता के सम्मान को ठेस? चौबे कॉलोनी से सामने आया शर्मनाक वीडियो, मृत गाय को घसीटकर ले जाने का आरोप
छतरपुर शहर की चौबे कॉलोनी से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने लोगों की भावनाओं को झकझोर कर रख दिया है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में मृत गाय को कथित तौर पर घसीटकर ले जाते हुए देखा जा रहा है, जिसके बाद नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि मृत पशु के निस्तारण में संवेदनशीलता और सम्मान का पूरी तरह अभाव दिखाई दिया। वीडियो वायरल होते ही लोगों में आक्रोश फैल गया और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठने लगी।
लोगों का कहना है कि जिस गाय को भारतीय संस्कृति में पूजनीय माना जाता है, उसके साथ इस तरह का व्यवहार बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। मामले को लेकर प्रशासन से जवाब और जांच की मांग की जा रही है।
अब बड़ा सवाल — क्या नगर पालिका इस मामले में जिम्मेदारों पर कार्रवाई करेगी या फिर यह मामला भी जांच तक ही सीमित रह जाएगा

Continue With Google
Comments (0)