सतवास। आगामी त्योहारों और ईद को देखते हुए थाना सतवास क्षेत्र के ग्राम बाल्या में थाना प्रभारी विक्रांत झंझोट द्वारा जनचौपाल का आयोजन किया गया।

 

जनचौपाल में ग्रामीणों को सुरक्षा, शांति व्यवस्था और कानून का पालन करने के संबंध में महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए। थाना प्रभारी विक्रांत झंझोट ने लोगों को आपसी भाईचारे और शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने विशेष रूप से ईद और अन्य त्योहारों को मिलजुल कर मनाने तथा अफवाहों से दूर रहने की सलाह दी।

 

साइबर फ्रॉड के बढ़ते मामलों को देखते हुए ग्रामीणों को सतर्क रहने और अनजान कॉल, संदिग्ध लिंक या ओटीपी साझा न करने के लिए जागरूक किया गया।

 

इसके साथ ही लोगों को ट्रैफिक और यातायात नियमों का पालन करने के लिए भी निर्देश दिए गए। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करना और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना अनिवार्य बताया गया।

 

इस अवसर पर सतवास थाने के रवि राव जाधव सहित ग्रामवासी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।