*बेड पर शराब पीने से रोका तो मरीज ने कर दिया फायर*
उचेहरा - सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार शनिवार की दरमियानी रात 12 बजे के भर्ती मरीज 23 वर्षीय शिवम द्विवेदी जो बीते दो दिनों से इलाज करवा रहा था घटना के दिन वह फिर से इलाज कराने भर्ती हुआ जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है वायरल वीडियो के अनुसार भर्ती के समय बेड में बैठे बैठे ड्यूटी डाक्टर दीपक पाण्डे से इलाज को लेकर कुछ कहा सुनी हो गई और इलाज हेतु वह डॉक्टर को स्वयं एडवाइज देने लगा वायरल वीडियो में डॉक्टर को कहते सुनाई दे रहा है कि डॉक्टर तुम हो की मै और जब बेड में बैठे ही शराब पीने की नजर पड़ी तो डॉक्टर ने आपत्ति की और वार्ड ब्याय से पुलिस को बुलाने को कहने पर शिवम तुरंत बेड से उठ बाहर निकल अपनी बाइक में बैठ उसने कट्टे से फायर कर दिया कट्टे से फायर होते ही पूरे अस्पताल परिषर में अफरा तफरी मच गई औऱ तत्काल 112 डायल की सूचना पर उचेहरा पुलिस बल जब तक पहुंची तब तक आरोपी फरार हो चुका था जानकारी के अनुसार,आरोपी थाना अंतर्गत रामपुरवा कोठी का निवासी बताया जा रहा है औऱ नगर परिषद के वार्ड 11 में उसका ननिहाल होने की बात कही जा रही है ।वहरहाल मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ ए के राय द्वारा थाना में लिखित शिकायत कर आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही करने की बात की गई है इसके साथ ही रात्रि में पुलिस गश्त बढ़ाने की बात भी कही है जिससे स्टाप भय मुक्त हो अपनी ड्यूटी कर सके यहां एक बात और गौर करने वाली होगी कि भर्ती वार्ड में लगे सी सी टी व्ही कैमरे शो पीस बने हुए हैं जो देखने के लिए तो लगे है लेकिन बहुत दिनों से खराब पडे हुए हैं इस विषय में खंड चिकित्साअधिकारी ने बजट के अभाव की बात कही।
अपराध
शराबी मरीज
हास्पिटल में मरीज को शराब पीने से मना करने पर चली गोली
April 18, 2026 07:04 PM
1 min read
13 views
1/2
Reactions
Comments 0
Please log in to join the conversation and post a comment.
Continue With Google