मानसिक रोगी नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी कों मुलताई पुलिस नें किया गिरफ्तार

मुलताई। मुलताई थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से अस्वस्थ एक नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है, पीड़िता के पेट में दर्द की शिकायत होने पर परिजन उसे महाराष्ट्र के वरुड़ स्थित एक निजी क्लिनिक लेकर पहुंचे थे जहां सोनोग्राफी में वह लगभग 25 सप्ताह की गर्भवती पाई गई।
डॉक्टर द्वारा दी गई सूचना के आधार पर वरुड़ पुलिस ने जीरो पर मामला दर्ज कर डायरी मुलताई थाना भेजी। इसके बाद मुलताई पुलिस ने पीड़िता एवं उसके परिजनों के बयान दर्ज किए, पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि वह अपनी सहेली के घर खेलने जाती थी जहां सहेली के पिता ने उससे किस किया था।
पुलिस जब आरोपी से पूछताछ करने उसके घर पहुंची तो आरोपी नें आत्महत्या जैसा घातक कदम उठाने का प्रयास कर पुलिस को गुमराह किया तथा लगभग तीन दिनों तक पुलिस और ग्रामीणों की पहुंच से दूर रहा। 
पुलिस ने लगातार तलाश कर आरोपी किशन पिता गंगाराम सातपुते (58 वर्ष) को गिरफ्तार कर थाना लाया।
मुलताई थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम एवं भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसे माननीय न्यायालय में पेश किया।
उपरोक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी विकास पटेल,मासोद चौकी प्रभारी एसआई अमित पवार, एसआई मोनिका पटले, महिला प्रधान आरक्षक सोनू परमार, प्रधान आरक्षक बलराम सरयाम, शिवराम, मेहमान, शिवराज, राजा एवं गोपाल वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।