डुडदेवानी (काल्याढाना) में चोरी की कोशिश, ग्रामीणों की सतर्कता से दो संदिग्ध पकड़े गए
मोहगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम डुडदेवानी (काल्याढाना) में बीती रात लगभग 12 बजे चोरी की कोशिश का मामला सामने आया।
ग्रामीणों के अनुसार, चार दिन पहले भी गांव निवासी मिस्रीलाल धोंदी के घर का दरवाजा तोड़कर एक चोर घर में घुस गया था। इसी दौरान पास के घर की एक महिला की नींद खुल गई। जब वह लाइट चालू करने बाहर निकली तो घर का दरवाजा खुला देखकर शोर मचाया। आवाज सुनते ही चोर मोटरसाइकिल से मौके से फरार हो गया।
इस घटना के बाद गांव के लोगों ने रात में निगरानी शुरू कर दी थी और सभी ग्रामीणों को सतर्क रहने तथा रात में आने वाले फोन तुरंत उठाने की सलाह दी गई थी।
बीती रात दो संदिग्ध बबूलाल पाटेकर के घर में घुसकर चोरी करने का प्रयास कर रहे थे। ग्रामीणों की सतर्कता से दोनों को पकड़ लिया गया। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों संदिग्धों को आगे की कार्रवाई के लिए मोहगांव थाना ले गई।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की है।
Continue With Google
Comments (0)