पांढुर्ना पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप, गौवंश मामले का आरोपी गिरफ्तार

गौवंश मामले में आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में

पांढुर्ना। थाना पुलिस ने गौवंश वध एवं पशु क्रूरता के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी परवेज उर्फ कालू पिता अफसर शाह (22 वर्ष), निवासी ग्राम आमनेर, थाना वरुड़ को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

पुलिस के अनुसार थाना पांढुर्ना में अपराध क्रमांक 364/2026 के तहत मध्यप्रदेश गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम की धारा 4, 6, 9, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(घ) तथा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 146/196 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था।

आरोपी को 24 अगस्त 2026 को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद 25 अगस्त को एक दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त कर पुलिस ने आवश्यक साक्ष्य एवं प्रामाणिक सामग्री संकलित की। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार दाणी, प्रधान आरक्षक 364 अशोक एवं आरक्षक 982 पुष्पेंद्र की प्रमुख भूमिका रही।