डबरा ब्रेकिंग
डबरा अनुविभाग के पिछोर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिरूली में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग एवं पिछोर थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान अलग-अलग स्थानों पर रखे 14 ड्रमों में भरा लगभग 2800 किलो गुड़ लहान जब्त किया गया, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि ग्राम चिरूली में अवैध शराब निर्माण, संग्रहण और बिक्री का कारोबार लगातार संचालित हो रहा था, जिसकी सूचना पर आबकारी विभाग और पुलिस ने दबिश देकर यह कार्रवाई की।
गौरतलब है कि एक सप्ताह के भीतर ग्राम चिरूली में यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले भी आबकारी विभाग ने गांव में अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लगभग 5 लाख रुपये कीमत की सामग्री एवं भारी मात्रा में गुड़ लहान नष्ट किया था। उस दौरान 6 प्रकरण भी दर्ज किए गए थे।
इस संयुक्त कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक सतेंद्र सिंह मीणा एवं पिछोर थाना प्रभारी उप निरीक्षक शिवम सिंह राजावत की अहम भूमिका रही।
आबकारी विभाग और पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण, संग्रहण और बिक्री करने वाले माफियाओं के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा तथा दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Continue With Google