डबरा ब्रेकिंग - 

 फरियादी श्यामलाल(परिवर्तित नाम) निवासी पिछोर ने थाना पिछोर में रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक-24.04.2026 को सुबह उसकी मेरी बच्ची लवली(परिवर्तित नाम) उम्र 06 बर्ष घर के बाहर बगल के मैदान में खेल रही थी। तभी बच्ची के रिश्ते में चाचा राहुल कुशवाह उसे अपने साथ ले जाकर अपने खाली पड़े घर में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया है। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना पिछोर में आरोपी के खिलाफ अप0क्र0 71/26 धारा 65(2),351(3) बीएनएस, 5एम/6 पॉक्सो एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त मामला संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ग्वालियर श्री जयराज कुबेर को थाना पिछोर पुलिस टीम से उक्त प्रकरण में वांछित आरोपी को शीध्र गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार एसडीओपी डबरा श्री सौरभ कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पिछोर उप निरीक्षक शिवम राजावत के नेतृत्व में पुलिस टीम को उक्त प्रकरण के आरोपी को पकड़ने हेतु लगाया गया।

दौराने विवेचना दिनांक 24.04.2026 को पुलिस टीम को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरण में वांछित आरोपी कहीं भागने की फिराक में पानी की टंकी के पास दफाई रोड़ पिछोर में खड़ा है। उक्त सूचना पर से पुलिस टीम ने मौके पर जाकर देखा तो मुखबिर के बताये हुलिआ का एक संदिग्ध व्यक्ति पानी की टंकी के पास खड़ा दिखा, जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम राहुल कुशवाह पुत्र हरीराम कुशवाह उम्र 23 साल निवासी वार्ड क्रमांक 02 बड़ा बाजार पिछोर का होना बताया। पकड़े गये व्यक्ति से उक्त प्रकरण में संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपराध करना स्वीकार किया। जिस पर से पुलिस टीम द्वारा आरोपी को थाना पिछोर के अपराध सदर में विधिवत गिरफ्तार किया गया।

सराहनीय भूमिकाः- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पिछोर उप निरी. शिवम राजावत, प्रआर0 उत्तम सिंह यादव, आर0 शिवम गुप्ता, आर0 भूपेन्द्र गुर्जर की सराहनीय भूमिका रही।