डबरा ब्रेकिंग

डबरा अनुभाग के टेकनपुर स्थित न्यू बॉर्डर रिसोर्ट एंड फैमिली रेस्टोरेंट पर बुधवार देर शाम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापा मारा। बताया जा रहा है कि रिसॉर्ट का संचालन भीम आर्मी नेता एवं आजाद समाज पार्टी पूर्व जिला अध्यक्ष परवेंद्र घोरपड़े द्वारा किया जा रहा था।

सूत्रों के अनुसार पुलिस को लंबे समय से रिसॉर्ट में संदिग्ध एवं अनैतिक गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के आधार पर एएसपी विदिता डागर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने होटल परिसर में दबिश देकर कमरों और अन्य हिस्सों की सघन तलाशी ली।

पुलिस कार्रवाई के दौरान एक कमरे में युवक-युवती आपत्तिजनक स्थिति में मिले, जबकि करीब 10 लोग जुआ खेलते पकड़े गए। मौके से पुलिस ने लगभग 15 हजार रुपये नकद, 10 मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल और एक कार जब्त की है।

प्रारंभिक जांच में रिसॉर्ट में सेक्स रैकेट और जुआ संचालन की बात सामने आई है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है तथा रिसॉर्ट संचालन से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।

छापेमारी की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और देर रात तक रिसॉर्ट के बाहर लोगों की भीड़ जुटी रही। पुलिस का कहना है कि मामले में वैधानिक कार्रवाई जारी है और जांच के बाद अन्य खुलासे भी हो सकते हैं।

गिरफ्तार आरोपी

1. विपिन भास्कर निवासी लाहर भिण्ड


2. जितेन्द्र सिंह राजपूत निवासी मामा जू का बाडा दतिया


3. अमित दांगी निवासी ग्राम कामद थाना उझाव दतिया


4. काली चरन पटवा निवासी परासरी उझाव


5. मनोज बाढ़ई निवासी मामा जू का बाडा दतिया


6. मुकेश अहिरवार निवासी उझाव बालाजी दतिया


7. मुकेश प्रजापति निवासी परासरी थाना उझाव दतिया


8. मुकेश प्रजापति निवासी परासरी थाना उझाव दतिया


9. रमाकांत निवासी परासरी थाना उझाव दतिया


10. प्रदीप उर्फ सहदेव पुरोहित निवासी परासरी थाना उझाव दतिया


11. परवेंद्र घोरपड़े निवासी चकब्रिजपुर डबरा

 

पुलिस जांच जारी

पुलिस रिसॉर्ट के रिकॉर्ड, सीसीटीवी फुटेज और अन्य दस्तावेजों की जांच में जुटी हुई है। मामले में और लोगों की संलिप्तता से भी इनकार नहीं किया जा रहा।