देहात थाना पुलिस ने बुंदेली जन चौपाल से सुलझाया मामला
थाना देहात के अंतर्गत आने वाले नगर परिषद कारी में वंशकार समाज के लोगों द्वारा शिकायत की गई थी कि सेन समाज के लोगों द्वारा अपनी दुकानों पर बंशकार समाज के लोगों के बाल नहीं काटते हैं, अगर कोई बाल कटाने जाता है तो सेन समाज के लोग वंशकार समाज के लोगों के बाल नहीं काटते हैं, जो पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाहा के द्वारा बुंदेली जन चौपाल कार्यक्रम के माध्यम से आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहाद्र बनाए रखने के तारतम्य में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस राहुल कटरे के निर्देशन में थाना प्रभारी देहात चंद्रजीत यादव द्वारा दोनों पक्षों के लोगों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में सेन समाज एवं वंशकार समाज की बैठक कर दोनों का पक्ष सुना गया । दोनों समाज के लोगों का पक्ष सुनने के बाद उन्हें ग्राम कारी में आपसी तालमेल एवं सामाजिक सौहाद्र बनाए रखने हेतु सलाह दी गई, जो दोनों पक्षों के लोग आपसी सहमति से तैयार हुए सेन समाज के लोग वंशकार समाज के लोगों के बाल काटने को तैयार हुए और इस प्रकार आपसी तालमेल एवं सूझबूझ से समस्या का निराकरण हुआ, दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे पर किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई भी नहीं करना चाहते है।दोनों पक्षों के लोगों ने मिलकर आपसी भाईचारा कायम कर समस्या का निराकरण किया। इस दौरान गोरेलाल सेन राष्ट्रीय अध्यक्ष सेन समाज,धनीराम सेन जिला अध्यक्ष सेन समाज और किशोरी सेन,अमर सेन,रामेश्वर सेन,अमन वंशकार जिला महामंत्री बंशकार समाज,बृजेश बंशकार,अनिल वंशकार,रिंकू वंशकार, हरिप्रसाद वंशकार, शिवचरण वंशकार, राहुल वंशकार,बृजेश वंशकार जिला मीडिया प्रभारी धानुक समाज,शत्रुघ्न बांधकर, शिवचरण वंशकार, शिव वर्मा एवं अन्य लोग बैठक में शामिल रहे । उक्त समस्या के निराकरण में कारी बीट प्रधान आरक्षक सतीश शर्मा, महिला आरक्षक शिवानी दांगी, आरक्षक कमल की सराहनीय भूमिका रही ।
Continue With Google
Comments (0)