गरीबों के राशन पर डाका डालने वाला सेल्समैन सलाखों के पीछे

बोरदेही पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10.30 लाख रुपये के शासकीय अनाज के गबन का आरोपी गिरफ्तार 

🔹 *मुख्य बिंदु :* 
बोरदेही पुलिस ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत गरीब हितग्राहियों के लिए आवंटित लगभग 10 लाख 30 हजार रुपये मूल्य के शासकीय खाद्यान्न के गबन के आरोपी को गिरफ्तार किया।

🔹*घटना का विवरण* 
पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपुसे एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आमला श्री एस.के. सिंह के मार्गदर्शन में थाना बोरदेही पुलिस ने शासकीय राशन के गबन के मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।

🔹शासकीय उचित मूल्य दुकान ग्राम नरेरा एवं ग्राम छिपन्या पिपरिया में पदस्थ सेल्समैन गोवर्धन पवार द्वारा शासन से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत गरीब हितग्राहियों के लिए आवंटित खाद्यान्न का गबन किए जाने की शिकायत प्राप्त हुई थी।

 🔹 *अपराध पंजीयन* 
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए
पुलिस अधीक्षक बैतूल के आदेशानुसार थाना बोरदेही में *अपराध क्रमांक 147/2026 अंतर्गत धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम एवं धारा 316(4) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस)* के तहत दिनांक 03.07.2026 को प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

🔹विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने पर *आरोपी गोवर्धन पिता महंगू पवार, निवासी ग्राम नरेरा को* गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

🔹 *दो उचित मूल्य दुकानों का था प्रभार* 
आरोपी गोवर्धन पवार बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति, छिपन्या पिपरिया में पदस्थ था तथा उसके पास ग्राम नरेरा एवं ग्राम छिपन्या पिपरिया की शासकीय उचित मूल्य दुकानों के संचालन का दायित्व भी था।

🔹 *गिरफ्तार आरोपी* 
गोवर्धन पिता महंगू पवार, निवासी ग्राम नरेरा।

🔹आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

🔹 *सराहनीय भूमिका* 
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम बट्टी, उप निरीक्षक पंचम सिंह उइके, आरक्षक रामकिशन नागोतिया, महिला आरक्षक आरती पवार, आरक्षक किशोर साहू तथा साइबर सेल के आरक्षक राजेंद्र धाड़से की सराहनीय भूमिका रही।

🔹 *जनअपील* 
पुलिस अधीक्षक बैतूल ने आमजन से अपील की है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली से संबंधित किसी भी प्रकार की अनियमितता, राशन की कालाबाजारी, गबन अथवा शासकीय योजनाओं में भ्रष्टाचार की जानकारी मिलने पर तत्काल निकटतम पुलिस थाना, संबंधित प्रशासनिक अधिकारी अथवा डायल-112 पर सूचना दें। आपकी सतर्कता से जरूरतमंद हितग्राहियों तक शासन की योजनाओं का लाभ पारदर्शिता एवं समय पर पहुंचाना सुनिश्चित किया जा सकता है।