सोनौरी सरपंच, पूर्व सरपंच, सचिव को वसूली राशि न जमा करने पर वारंट जारी

विहित प्राधिकारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर ने जनपद त्योंथर अन्तर्गत सोनौरी ग्राम पंचायत के सरपंच श्यामबाबू साहू, पूर्व सरपंच बाबूलाल कोल एवं सचिव अमर सिंह के विरूद्ध वसूली की राशि न जमा किये जाने पर वारंट जारी किया है। उन्होंने सीईओ जनपद त्योंथर को निर्देश दिये हैं कि संबंधित थाने में पत्र की तामीली कराकर तीन दिवस में सूचित किया जाना सुनिश्चित करें।