सीहोर विजय मालवीय 

 

सीहोर में अवैध शराब पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, एक सप्ताह में 36 प्रकरण दर्ज

 

*सीहोर।* आबकारी विभाग सीहोर ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दिनांक 07 नवंबर से 13 नवंबर 2026 तक जिले में लगातार कार्रवाई की। इस एक सप्ताह में विभाग ने कुल *36 प्रकरण* कायम किए।

 

कलेक्टर के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में जिले की विभिन्न आबकारी टीमों ने सीहोर, इछावर, नसरुल्लागंज, आष्टा, जावर, बुधनी, श्यामपुर, दोराहा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में दबिश दी।

 

कार्रवाई के दौरान टीम ने *213 पाउच देशी शराब, 70 लीटर देशी शराब, 38 लीटर हाथ भट्टी शराब* जब्त की। वहीं अवैध शराब बनाने में उपयोग होने वाला *1110 किलोग्राम महुआ लाहन* मौके पर ही नष्ट किया गया।

 

जब्त की गई संपूर्ण सामग्री की अनुमानित कीमत *1 लाख 47 हजार रुपये* बताई जा रही है।

 

विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। ग्रामीणों से भी अपील की गई है कि अवैध शराब की सूचना तुरंत आबकारी विभाग को दें, ताकि समय पर कार्रवा

ई की जा सके।