*युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष उत्कर्ष यादव का मोहगांव में प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत उमड़ा युवाओं का हुजूम*
भाजपा मंडल मोहगांव और युवा मोर्चा ने दिखाई एकजुटता, कार्यकर्ताओं में दिखा भारी उत्साह
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के स्वागत में गूंजे नारे, संगठन को नई मजबूती मिलने का जताया विश्वास
मंडला जिले के मोहगांव में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की राजनीतिक सक्रियता और संगठनात्मक एकजुटता की एक शानदार तस्वीर देखने को मिली है। नवनियुक्त भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष उत्कर्ष यादव के प्रथम बार मोहगांव मंडल आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं और युवाओं ने उनका अभूतपूर्व और भव्य स्वागत किया। आगमन के इस अवसर पर पूरा मोहगांव भाजपा के रंग में रंगा नजर आया और युवाओं का भारी हुजूम उमड़ पड़ा।
फूल-मालाओं और जोशीले नारों से हुआ अभिनंदन
जैसे ही युवा जिला अध्यक्ष उत्कर्ष यादव मोहगांव पहुँचे, कार्यकर्ताओं का उत्साह सातवें आसमान पर पहुँच गया। ढोल-नगाड़ों की गूंज, पुष्पवर्षा और आत्मीय स्वागत के बीच उनका अभिनंदन किया गया। इस दौरान "भारत माता की जय" और युवा मोर्चा के जोशीले नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इस ऐतिहासिक स्वागत समारोह में मंडल के पदाधिकारियों से लेकर युवा मोर्चा के प्रत्येक कार्यकर्ता ने पूरे जोश के साथ अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
संगठन को नई ऊर्जा और गति मिलने का संकल्प
समारोह के दौरान उपस्थित वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने उत्कर्ष यादव का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में युवा मोर्चा की संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक गति मिलेगी तथा युवाओं की सहभागिता को एक नई दिशा व पहचान प्राप्त होगी। हर कार्यकर्ता के चेहरे पर उमंग और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने का दृढ़ संकल्प साफ दिखाई दे रहा था।
दिग्गजों और कार्यकर्ताओं की रही विशेष उपस्थिति
कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका रही। इस दौरान प्रमुख रूप से अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष शिव पुसाम, भाजपा जिला मंत्री श्रीमती रक्षा अग्रवाल, मोहगांव मंडल अध्यक्ष श्रीमती मालती मरावी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती राधा नंदा,
अनुसूचित जनजाति मंडल मोहगांव मोर्चा के अध्यक्ष श्री कमलेश कोकड़िया मंडल महामंत्री अवधेश दुबे, महामंत्री अनुज कछवाह, वरिष्ठ कार्यकर्ता दुर्गा प्रसाद अग्रवाल, मंडल मंत्री करण यादव, मंडल उपाध्यक्ष सगनू नंदा सहित बड़ी संख्या में पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Continue With Google