Sat, 31 Oct 2026
ताज़ा खबर
माउंट कार्मेल पब्लिक स्कूल की मान्यता पर उठे सवाल: न फायर सेफ्टी, न खेल का मैदान, फिर कैसे मेहरबान हुआ शिक्षा विभाग? • पटेरा में बीज वितरण के दौरान भारी अव्यवस्था, टोकन के लिए परेशान हुए किसान • MP के निवाड़ी में हाईवे पर गुंडागर्दी, बोलेरो सवारों ने बस रोककर कंडक्टर को पीटा, कैश लूटा • बजरिया की सेठानी के दरबार में इनामों की बरसात, 1000 से ज्यादा लोगों ने आजमाई किस्मत; 51 बने विजेता • वन भूमि पर कब्जे की कोशिश नाकाम, 3 जगह पहुंचा वन अमला; कंधी में हटाई बाड़ • प्रखर विश्वकर्मा नई दिल्ली में सम्मानित अंतरिक्ष शिक्षा का वैश्विक विस्तार • शरद पूर्णिमा पर 12 घंटे तक बंटी औषधियुक्त खीर, 3 हजार से ज्यादा लोग पहुंचे • “करोड़ों का पुल या मक्का सुखाने का खलियान? सड़क पर अनाज, फिसल रहे बाइक सवार… वीडियो वायरल हुआ तो प्रशासन को आई सुध! • मरे हुए रावण को हर साल जलाना नहीं, अपने भीतर के रावण का अंत करना जरूरी : आचार्य श्री सुंदरसागरजी महाराज • आतिशबाजी, लोकनृत्य और ढोल-नगाड़ों की गूंज से गूंजा दयानंदपुर, धूमधाम से मना विधायक मीणा का जन्मदिन • रीवा में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का भव्य स्वागत • माउंट कार्मेल पब्लिक स्कूल की मान्यता पर उठे सवाल: न फायर सेफ्टी, न खेल का मैदान, फिर कैसे मेहरबान हुआ शिक्षा विभाग? • पटेरा में बीज वितरण के दौरान भारी अव्यवस्था, टोकन के लिए परेशान हुए किसान • MP के निवाड़ी में हाईवे पर गुंडागर्दी, बोलेरो सवारों ने बस रोककर कंडक्टर को पीटा, कैश लूटा • बजरिया की सेठानी के दरबार में इनामों की बरसात, 1000 से ज्यादा लोगों ने आजमाई किस्मत; 51 बने विजेता • वन भूमि पर कब्जे की कोशिश नाकाम, 3 जगह पहुंचा वन अमला; कंधी में हटाई बाड़ • प्रखर विश्वकर्मा नई दिल्ली में सम्मानित अंतरिक्ष शिक्षा का वैश्विक विस्तार • शरद पूर्णिमा पर 12 घंटे तक बंटी औषधियुक्त खीर, 3 हजार से ज्यादा लोग पहुंचे • “करोड़ों का पुल या मक्का सुखाने का खलियान? सड़क पर अनाज, फिसल रहे बाइक सवार… वीडियो वायरल हुआ तो प्रशासन को आई सुध! • मरे हुए रावण को हर साल जलाना नहीं, अपने भीतर के रावण का अंत करना जरूरी : आचार्य श्री सुंदरसागरजी महाराज • आतिशबाजी, लोकनृत्य और ढोल-नगाड़ों की गूंज से गूंजा दयानंदपुर, धूमधाम से मना विधायक मीणा का जन्मदिन • रीवा में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का भव्य स्वागत
08:53 AM
State News AI
Raise a Local Complaint
Public Voice • Report Issues
सरकार-योजना

बैतूल: शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन का विशेष दौरा

शांति व कानून व्यवस्था के लिए कलेक्टर–एसपी का दूरस्थ क्षेत्रों में संयुक्त भ्रमण;दामजीपुरा, भीमपुर व मोहदा सहित संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण

February 09, 2026 03:57 PM 1 min read 10 views
बैतूल: शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन का विशेष दौरा
1/4
बैतूल: शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन का विशेष दौरा
बैतूल: शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन का विशेष दौरा
बैतूल: शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन का विशेष दौरा

बैतूल: जिले में शांति, कानून व्यवस्था एवं सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी और पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने जिले के संवेदनशील और दूरस्थ क्षेत्रों का संयुक्त दौरा किया।

हाल ही में दामजीपुरा (थाना मोहदा) में उत्पन्न सांप्रदायिक तनाव और आगजनी की घटनाओं के बाद प्रशासन स्थिति पर लगातार निगरानी रख रहा है। इसी क्रम में दोनों अधिकारियों ने दामजीपुरा, भीमपुर, मोहदा समेत अन्य क्षेत्रों का दौरा कर शांति एवं कानून व्यवस्था का जायजा लिया।

संयुक्त भ्रमण के दौरान, अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नागरिकों को आपसी भाईचारा बनाए रखने, असामाजिक तत्वों के बहकावे में न आने तथा किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया।

अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर भ्रामक, अपमानजनक अथवा आपत्तिजनक सामग्री का प्रसारण न करने और अफवाहों पर ध्यान न देने की समझाइश भी दी।

प्रशासन की अपील स्थानीय नागरिक शांतिपूर्ण ढंग से जीवन यापन करें। असामाजिक तत्वों की गतिविधियों से सतर्क रहें। किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल पुलिस और प्रशासन को दें। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने जिले के समस्त नागरिकों से अपील की कि वे प्रशासन एवं पुलिस का सहयोग कर कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहभागी बनें।

जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिसमें आमजन का सहयोग अत्यंत आवश्यक है।

Reactions
Comments 0

Please log in to join the conversation and post a comment.

Ad

Sponsored

Bhopal / वार्ड के अलर्ट पाएँ WhatsApp पर जुड़ें

पत्रकार सत्यापन

Enter Reporter ID or Mobile Number to verify accreditation with State News AI