जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 के अंतर्गत उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा पानी चौपाल का ग्राम घाघरला में आयोजन किया गया।
नेपानगर के ग्राम पंचायत घाघरला में जल गंगा संवर्धन अभियान कार्यक्रम में किसानों, ग्रामीणों और स्थानीय नागरिकों के साथ जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन, कम पानी वाली फसलों तथा सूक्ष्म सिंचाई तकनीकों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में उद्यानिकी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
उद्यानिक विभाग के अधिकारी एस आर चौहान द्वारा किसानों को योजनाओं की जानकारी दी गई। ग्रीष्मकाल में संभावित जल संकट को लेकर जागरूकता पैदा करना। जल संरक्षण के प्रभावी उपायों और सरकारी योजनाओं की जानकारी देना। किसानों को ड्रिप-स्प्रिंकलर सिंचाई, फलदार पौध रोपण और जल प्रबंधन की नवीन तकनीकों से अवगत कराना जनभागीदारी से तालाबों, कुओं और अन्य जल स्रोतों के संरक्षण पर जोर। पानी चौपाल में किसान सक्रिय रूप से भाग ले रहे थे और अपनी समस्याओं तथा अनुभव साझा कर रहे थे।
जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 पूरे मध्य प्रदेश में 19 मार्च से 30 जून 2026 तक चल रहा है।
इस दौरान गांव के सरपंच रतन पटेल, सचिव प्रेम सिंह वास्कले, रोजगार सहायक संजय चौहान, अधिकारी पांडे जी एवं 50से अधिक ग्रामीण महिला पुरुष किसान मौजूद रहे।

Continue With Google
Comments (0)