केसली में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का दौरा: विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की भव्य प्रदर्शनियों का अवलोकन
केसली (सागर) में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगमन पर कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और स्थानीय उत्पादों पर आधारित आकर्षक प्रदर्शनियों का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इन प्रदर्शनियों का बारीकी से अवलोकन किया और विभागों के प्रयासों की सराहना की।
उद्यानिकी विभाग की प्रदर्शनी:
- मुनगा (सहजन) आधारित विभिन्न उत्पाद जैसे ऑयल, बेकरी आइटम्स और कैचप का प्रदर्शन।
- आधुनिक खेती को बढ़ावा देने वाला शेडनेट मॉडल।
- चिया सीड्स और अश्वगंधा जैसी औषधीय फसलों की प्रदर्शनी।
कृषि विभाग की पहल:
- स्थानीय किसान श्री राघवेंद्र उइके द्वारा तैयार जैविक उत्पादों का विशेष प्रदर्शन।
- इफको के आधुनिक कृषि उत्पाद जैसे नैनो जिंक, नैनो यूरिया, नैनो डीएपी, नैनो एनपीके, नैनो कॉपर और बायो डीकम्पोजर का प्रदर्शन कर किसानों को जागरूक किया गया।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम):
- 'देवश्री फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी' द्वारा तैयार पशु आहार और डेयरी उत्पाद जैसे दूध, पनीर, घी, दही और छाछ के स्टॉल।
वन विभाग की प्रदर्शनी:
- क्षेत्र में मिलने वाली विभिन्न हर्बल मेडिसिन और तेंदूपत्ता संग्रहण की प्रक्रिया का प्रदर्शन।
आदिम जाति कल्याण विभाग:
- शिक्षा परिसर केसली के आगामी स्वीकृत भवन का मॉडल प्रदर्शित।
- माता शबरी के त्यागपूर्ण जीवन और उनके व्यक्तित्व पर प्रेरक प्रदर्शनी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्थानीय स्तर पर हो रहे इन विकास कार्यों और स्व सहायता समूहों के उत्पादों की सराहना करते हुए अधिकारियों को इन्हें और अधिक बढ़ावा देने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को कार्यक्रम उपरांत केसली हेलीपेड से आत्मीय विदाई दी गई। इस कार्यक्रम के अवसर पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े, दमोह सांसद राहुल लोधी, रहली विधायक गोपाल भार्गव, खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह, देवरी विधायक बृज बिहारी पटेरिया, सागर विधायक शैलेन्द्र जैन, नरयावली विधायक प्रदीप लारिया, बंडा विधायक वीरेन्द्र सिंह लोधी, बीना विधायक श्रीमती निर्मला सप्रे, भाजपा जिलाध्यक्ष सागर (ग्रामीण) श्रीमती रानी कुशवाहा, संभागायुक्त अनिल सुचारी, डीआईजी एस एस चौहान, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया, अनिल ढिमोले, सुधीर भाई, देवेंद्र सिंह, रामलखन सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, गोपाल विश्वकर्मा, रामदेव नामदेव, विमलेश श्रीवास्तव, कृष्णा दीवान, राघवेंद्र सिंह, कमलेश सोनी, रतन सोनी, जगदीश अवस्थी, कलू रैकवार सहित जिले भर से अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
Continue With Google
Comments (0)