नेपानगर का पोस्ट मोर्टम रूम जर्जर अवस्था में है पोस्ट मोर्टम रूम में ना दरवाजे है ना खिड़की । 2 से 3 साल से यही स्थिति चल रही है।
यदि कोई शव है पोस्ट मोर्टम के लिए आता है तो पुलिस या परिजनों को तब तक ड्यूटी करनी पड़ती है जब तक पीएम नहीं होता। क्योंकि शव के पास नहीं रहो तो जंगली जानवरो या आवारा पशुओ के हमले का खतरा बना रहता है।
पोस्ट मोर्टम रूम के विषय पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नेपानगर के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ हिमांशु चौधरी से चर्चा करने पर उन्होंने बताया कि इसकी सूचना हमने अपने उच्च अधिकारियों को दे दी है, मामला अधिकारियो के संज्ञान में है। उन्होंने आश्वाशन दिया है की समस्या का निराकरण जल्द ही करेंगे l
बाइट - डॉ हिमांशु चौधरी प्रभारी सीएमओ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नेपानगर
Continue With Google
Comments (0)