रायपुर के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल के विशेषज्ञ देंगे सेवाएं, ईसीजी, बीपी, शुगर जांच भी नि:शुल्क
अनूपपुर। जिले के मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 7 अगस्त 2026, शुक्रवार को जिला चिकित्सालय अनूपपुर में नि:शुल्क न्यूरोसर्जरी एवं कैंसर रोग परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का आयोजन रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल रायपुर, लायंस क्लब एवं जिला चिकित्सालय अनूपपुर के संयुक्त तत्वावधान में होगा।
शिविर का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है।
शिविर में रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल, रायपुर के वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. अनिंदो रॉय और डॉ. मो. रॉय अपनी सेवाएं देंगे। न्यूरोसर्जन डॉ. अनिंदो रॉय द्वारा हेड इंजरी, स्ट्रोक, ब्रेन ट्यूमर, स्पाइनल ट्यूमर, डिस्क प्रोलेप्स, बाल न्यूरोसर्जरी तथा मस्तिष्क एवं रीढ़ की जटिल बीमारियों से पीड़ित मरीजों का परीक्षण कर परामर्श दिया जाएगा।
वहीं कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. मो रॉय द्वारा स्तन कैंसर, थायराइड कैंसर, सिर एवं गर्दन के कैंसर, स्त्री रोग संबंधी कैंसर, पाचन तंत्र एवं हेपेटो-पैनक्रियाटो-बिलियरी कैंसर सहित अन्य कैंसर रोगों के उपचार एवं सर्जरी के संबंध में विशेषज्ञ सलाह दी जाएगी। HIPEC एवं पेरिटोनियल सरफेस मैलिग्नेंसी जैसी जटिल बीमारियों पर भी मार्गदर्शन मिलेगा।
शिविर के दौरान मरीजों के लिए नि:शुल्क ईसीजी, बीपी एवं ब्लड शुगर जांच की सुविधा भी रहेगी। साथ ही रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल द्वारा सभी प्रमुख इंश्योरेंस कंपनियों की सुविधा उपलब्ध है।
आयोजकों ने अपील की है कि जिले एवं आसपास के क्षेत्र के ऐसे मरीज जो लंबे समय से सिर, रीढ़, नसों, ब्रेन ट्यूमर एवं कैंसर जैसी समस्याओं से परेशान हैं, वे शिविर में पहुंचकर लाभ लें। पंजीयन एवं जानकारी के लिए संपर्क करें - 6266558746
Continue With Google
Comments (0)