मुलताई में हाइवे पर आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, तीन युवक घायल
मुलताई। नगर के समीप हाइवे पर बैतूल से घाटबिरोली की ओर जा रहे दो युवकों की बाइक की सामने से आ रही एक अन्य बाइक से जोरदार टक्कर हो गई।
हादसे में तीन युवक घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना में राजेश करोची (35) निवासी ग्यारसपुर, जय प्रकाश यादव (40) निवासी बरसाली और दीपक देशमुख (35) निवासी मुलताई घायल हुए हैं।
टक्कर होने के कारण तीनों युवक सड़क पर गिर कर पड़े थे, जिन्हें एम्बुलेंस सें सरकारी अस्पताल लाया गया।
हादसे में जय प्रकाश यादव के पैर में गंभीर फ्रैक्चर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बैतूल जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
वहीं दीपक देशमुख के सिर में चोट आई है, जिनका सीएचसी में इलाज जारी है, जबकि राजेश करोची को मामूली चोटें आई हैं अस्पताल प्रशासन द्वारा तहरीर के माध्यम से पुलिस कों सूचना दें दी गई है।
Continue With Google
Comments (0)