आमला। दिनांक 20 मई 2026 को आमला शहर संपर्क अभियान 2026 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 12 में विद्युत उपभोक्ताओं की विभिन्न समस्याओं का निराकरण किया गया। अभियान के दौरान विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर शिकायतों का समाधान किया गया।

अभियान के तहत बिल संबंधी 4 शिकायतों का निराकरण किया गया। वहीं बिल भुगतान संबंधी 52 शिकायतों का समाधान करते हुए लगभग 41 हजार रुपये की राशि का संग्रहण किया गया।

इसके अलावा तकनीकी, वोल्टेज एवं सर्विस लाइन संबंधी 3 शिकायतों का त्वरित निराकरण किया गया। विभाग द्वारा 3 उपभोक्ताओं के नाम परिवर्तन की प्रक्रिया भी पूर्ण की गई।

साथ ही 1 घरेलू स्थायी एवं 2 अस्थायी विद्युत कनेक्शन जारी किए गए। अभियान के दौरान उपभोक्ताओं को बिजली संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान एवं समय पर बिल भुगतान के प्रति जागरूक भी किया गया।