आमला। जनगणना कार्य निदेशालय मध्यप्रदेश द्वारा जारी जनगणना कार्यक्रम के अंतर्गत आमला तहसील के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में प्रथम चरण के तहत मकानसूचीकरण कार्य निर्धारित समय सीमा से पूर्व शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। इस उपलब्धि के बाद आमला तहसील प्रदेश में बेहतर कार्य निष्पादन करने वाले क्षेत्रों में शामिल हो गई है।

जनगणना कार्यक्रम के अनुसार मई 2026 से 30 मई 2026 तक मकानसूचीकरण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए थे। इस संबंध में श्री शैलेन्द्र बड़ौनियाँ, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं अनुविभागीय जनगणना अधिकारी आमला द्वारा समय-समय पर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए, जिनके पालन में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में तेजी से कार्य किया गया।

ग्रामीण क्षेत्र में 277 HLB के लिए श्री शत्रुहन सिंह चौहान तहसीलदार एवं जनगणना चार्ज अधिकारी (ग्रामीण), श्रीमती रिचा कौरव नायब तहसीलदार एवं अतिरिक्त जनगणना चार्ज अधिकारी (ग्रामीण) तथा श्री दिलीप सोनपुरे जनगणना शाखा प्रभारी (ग्रामीण) आमला, श्री गौरव जैन सहयोगी कर्मचारी के सहयोग से कार्य संपादित किया गया। वहीं शहरी क्षेत्र में 41 HLB के अंतर्गत श्री नितीन कुमार बिंजवे मुख्य नगरपालिका अधिकारी एवं जनगणना चार्ज अधिकारी (शहरी) तथा श्री उल्लास जोशी जनगणना शाखा प्रभारी (शहरी) के निर्देशन में मकानसूचीकरण का कार्य पूरा कराया गया।

ग्रामीण एवं शहरी चार्ज अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा समन्वय के साथ कार्य करते हुए आयोग द्वारा निर्धारित समयावधि से पहले ही 100 प्रतिशत मकानसूचीकरण कार्य पूर्ण कर लिया गया। प्रशासन ने इस उपलब्धि को टीमवर्क और बेहतर समन्वय का परिणाम बताया है।