आमला। भीषण गर्मी के बीच लोकसेवा केंद्र आमला में आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। केंद्र में लोगों के बैठने की समुचित व्यवस्था नहीं है, वहीं गर्मी से राहत देने के लिए लगे पंखे भी बंद पड़े हैं। जब मौजूद कर्मचारियों से पंखे बंद होने को लेकर सवाल किया गया तो जवाब मिला — “क्या जरूरत है?”
आरोप है कि जहां आम जनता गर्मी से परेशान होकर घंटों लाइन में खड़ी रहती है, वहीं कर्मचारियों ने अपने लिए कूलर की व्यवस्था कर रखी है। पीने के पानी तक की समुचित व्यवस्था केंद्र में नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लोकसेवा केंद्र जनता की सुविधा के लिए बनाया गया है, लेकिन यहां सुविधाओं के नाम पर केवल खानापूर्ति हो रही है। लोगों ने प्रशासन से व्यवस्था सुधारने, पंखे चालू कराने और नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।

Continue With Google
Comments (0)